शाजापुर में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन, विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली मशाल यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में हुई विकसित भारत संकल्प सभा
PM मोदी के संदेश का सजीव प्रसारण मंत्री इंदर सिंह परमार व जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प
शाजापुर, अक्टूबर 07: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शाजापुर में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया। मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, स्थानीय विधायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान विकसित भारत का संकल्प लेने के साथ वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है और देश विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इसके बाद मंत्री और विधायक मशाल लेकर सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा गांधी हाल पहुंची और फिर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई।
------
बाइट:
- इंदर सिंह परमार — उच्च शिक्षा मंत्री, मप्र