शाजापुर में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गांधी जयंती पर शाजापुर में नदी सफाई अभियान
विधायक-कलेक्टर सहित लोगों ने किया श्रमदान
गांधी जयंती के अवसर पर शाजापुर में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत चीलर नदी के महादेव घाट पर नदी सफाई अभियान चलाया गया। शाजापुर विधायक अरुण भीमावद और कलेक्टर ऋजु बाफना की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं और आमजन ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
इस दौरान लोगों ने श्रमदान कर नदी से कचरा निकालने के साथ घाटों की सफाई की। अभियान के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। वहीं, ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की।
बाइट — अरुण भीमावद, विधायक, शाजापुर