शाजापुर में सेवा सेतु अभियान के तहत पीएम सूर्य घर योजना के शिविर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोलर संयंत्र पर सब्सिडी की जानकारी, शाजापुर में मौके पर हुआ पंजीयन
शाजापुर जिले में सेवा सेतु अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर शिविर आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने पर मिलने वाली सब्सिडी, योजना के लाभ और पात्रता की जानकारी दी गई। इच्छुक उपभोक्ताओं का मौके पर ही पंजीयन किया गया।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन, अधिकृत वेंडर के चयन और बैंक ऋण की सुविधा के बारे में जानकारी दी। कनिष्ठ यंत्री रामेश्वर प्रसाद अहिरवार ने बताया कि जिले में अब तक 600 से अधिक उपभोक्ता प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ ले चुके हैं।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर के माध्यम से उपभोक्ताओं को घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली खर्च कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की जानकारी भी दी गई।
बाइट: रामेश्वर प्रसाद अहिरवार, कनिष्ठ यंत्री, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी