शाजापुर में विजयादशमी पर RSS का पथ संचलन, आठ बस्तियों में स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाजापुर। विजयादशमी पर्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर शाजापुर नगर में उत्साह और अनुशासन के साथ पथ संचलन निकाले गए। नगर की आठ बस्तियों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, संगठन और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी संबंधित बस्तियों में शस्त्र पूजन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने बौद्धिक संबोधन देकर स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन दिया। निर्धारित समय पर पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक अनुशासित कदमताल करते हुए विभिन्न मार्गों से निकले। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण दिखाई दिया।
नगर की डॉ. अंबेडकर, शिवाजी, हिंग-लाज, माधव, केशव, बजरंग और महादेव बस्तियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजन किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। पथ संचलन को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि आयोजन व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
------
5 लोअर हेडर
विजयादशमी और स्थापना दिवस पर आयोजन आठ बस्तियों में निकले पथ संचलन
शस्त्र पूजन के बाद हुआ बौद्धिक संबोधन पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने की कदमताल
सुरक्षा के लिए मार्गों पर पुलिस बल तैनात