शाकाहारियों का चिकन है सोया चंक्स, प्रोटीन का पावरहाउस, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म और हड्डियां भी होंगी मजबूत

Benefits of Soya Chunks: रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) बताती है कि सोया चंक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है.
इसका सेवन वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर में जमा फैट घटाने में मदद करता है. साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी कारगर है.
📡 स्रोत: News18 Hindi