शकीरा के फैन निकले राजस्थान के लोक कलाकार, 'Hips Don't Lie' को दिया देसी रंग

राजस्थान के प्रसिद्ध इस्माइल लांगा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार शकीरा के सुपरहिट गाने 'Hips Don't Lie' को राजस्थानी लोक संगीत के रंग में ढालकर नया अंदाज दिया है.
ढोलक, खड़ताल और पारंपरिक लोकधुनों के साथ तैयार इस फ्यूजन को सोशल मीडिया पर जबरदस्त पसंद किया जा रहा है. इससे पहले ग्रुप का 'Waka Waka' का राजस्थानी संस्करण भी वायरल हो चुका है.
ग्रुप के कलाकार इस्माइल खान ने अंग्रेजी गाने के सही उच्चारण के लिए करीब दो साल तक मेहनत की. अब उनका सपना शकीरा से मिलकर उनके साथ एक यादगार सेल्फी लेने का है.
📡 स्रोत: News18 Hindi