शामली में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, सपा कार्यालय, कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम

शामली जनपद में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यालय, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन और सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान पौधरोपण, फल वितरण और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों व स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।
📡 स्रोत: NewsData.io