खेल

शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम को 22 अक्टूबर से 01 दिसंबर के बीच न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी हैं. टी20 के साथ दौरे की शुरुआत होगी. इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

BCCI टी20 सीरीज के लिए पहले ही टीम का एलान कर चुका है.

अब बोर्ड ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का एलान कर दिया है.

फैंस को उम्मीद थी कि वनडे और टेस्ट सीरीज के जरिए दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

शमी को एक बार फिर टीम इंडिया से नजरअंदाज किया गया है.

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी वनडे स्क्वॉड में नहीं शामिल किया गया है. हालांकि भुवी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. वनडे टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को मौका दिया गया है.

वहीं, वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए ऐसे खिलाड़ियों को भी चुना गया है, जो पूरी तरह से फिट नहीं है. श्रेयस अय्यर को वनडे का भी कप्तान बनाया गया है.

ईशान किशन को ODI टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस तरह हुए कुछ अटपटे चयन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

शमी की मेहनत बेकार

शमी लगातार बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

इन दिनों खेली जा ही 2026-27 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में शमी ने बंगाल के लिए 5 विकेट लिए थे.

पिछले सीजन में भी वह बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी सहित बाकी घरेलू टूर्नामेंट में नजर आए थे.

टी20 सीरीज में भुवनेश्वर की वापसी के बाद फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि वनडे सीरीज में भी शमी की वापसी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

भुवनेश्वर कुमार टी20 तक महदूद

करीब 4 साल पहले भारत के लिए पिछला मैच खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार को वापसी के बाद सिर्फ भारत की टी20 टीम तक ही महदूद रखा गया है. उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं मिली है.

श्रेयस अय्यर को बनाया वनडे कप्तान

5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों में नियमित कप्तान शुभमन गिल

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।