शनिवार को 'हनुमान अंश' की सुनामी, 'मिर्जापुर' से आगे निकली ये साउथ फिल्म, जानें कलेक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर पैसों की जमकर बारिश हुई. 'हनुमान अंश' ने तो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रख है. फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. फैंस इस फिल्म को बहुत प्यार दे रहे हैं.
वहीं 'मिर्जापुर: द मूवी' और 'मंदादी' जैसी फिल्मों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए नजर डालते हैं बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को कौनसी फिल्म आगे निकली.
'हनुमान अंश' निकली आगे
सैकनिल्क के मुताबिक, 'हनुमान अंश' ने सातवें शनिवार को 9.75 करोड़ का बिजनेस किया.
फिल्म को 7,119 शोज मिले और 30 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने इंडिया में टोटल 258.13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ग्रॉस 304.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया.
वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 329.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 24.50 करोड़ की कमाई की. इस फिल्म में नीम करौली बाबा की आधात्यमिक जर्नी दिखाई गई है.
फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं. शुरू में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था.
लेकिन फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म ने धमाका कर दिया.
मिर्जापुर: द मूवी का कलेक्शन
फिल्म ने शनिवार को 4.5 करोड़ की कमाई की.
फिल्म को 4,345 शोज मिले और 23 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 210.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. फिल्म ने ग्रॉस 250.94 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने 302.19 करोड़ की कमाई कर ली है.
फिल्म अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है.
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, रवि किशन, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, श्वेता त्रिपाठी जैसे स्टार्स नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें- हॉलीवुड फिल्म का धमाका, दो दि
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बॉक्स ऑफिस पर इस शनिवार को 'हनुमान अंश' ने जबरदस्त सफलता पाई, जिससे फिल्म उद्योग में एक नई धूम मची। यह विषय दर्शकों की पसंद और बाज़ार की गतिशीलता को दिखाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि किस प्रकार की फ़िल्में और किस तरह के मार्केटिंग से दर्शक जुड़ते हैं। इसके अलावा, यह दर्शाता है कि फ़िल्मों की सफलता से स्थानीय कलाकारों, उत्पादन कंपनियों और संबंधित उद्योगों को आर्थिक लाभ होता है। आम जनता को नई फ़िल्मों की उपलब्धता और मनोरंजन के विकल्पों के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे उनकी