व्यापार

शंकर हॉस्पिटल में भर्ती पत्रकार रानू परिहार से मिलने पहुंचा खंगार समाज, जाना कुशलक्षेम

लेखक: Ranu Parihar अंतिम अपडेट: 4 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शंकर हॉस्पिटल में भर्ती पत्रकार रानू परिहार से मिलने पहुंचा खंगार समाज, जाना कुशलक्षेम

बीमार पत्रकार का हाल जानने अस्पताल पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश नन्ना खंगार, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की झांसी में बीमार पत्रकार रानू परिहार का हाल जानने पहुंचे खंगार समाज के पदाधिकारी रानू परिहार पत्रकार झांसी।

शंकर हॉस्पिटल में उपचाररत पत्रकार रानू परिहार के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए खंगार विकास संघ के पदाधिकारियों और सामाजिक जनों ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

गुरुवार को खंगार विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री रमेश नन्ना खंगार जी, विकास संघ की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती नीता सिंह परिहार जी झांसी, किसान कांग्रेस नेता अमोल सिंह परिहार जी लभेडा पिछोर, भाई सचिन पाल जी, प्रेमसिंह परिहार जी खैरा, अरविंद सिंह परिहार जी रामगढ़ एवं सुरेंद्र परिहार जी रक्सा शंकर हॉस्पिटल पहुंचे।

सभी ने पत्रकार रानू परिहार के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश नन्ना खंगार ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति एक परिवार की तरह है। सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया। प्रदेश महिला अध्यक्ष नीता सिंह परिहार ने कहा कि रानू परिहार समाज के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं और पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज को बुलंद करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर पूरा समाज चिंतित है।

वहीं किसान कांग्रेस नेता अमोल सिंह परिहार सहित अन्य लोगों ने भी रानू परिहार को ढांढस बंधाया और कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय होंगे। मुलाकात के बाद पत्रकार रानू परिहार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि जीवन के इस कठिन क्षण में आप सभी ने जिस आत्मीयता, प्रेम और अपनत्व के साथ मेरा हाल जाना, मुझे हिम्मत दी और सहयोग का भरोसा दिया, वह मेरे लिए किसी औषधि से कम नहीं है। समाज के अपने जनों से मिला यह निश्छल प्रेम और स्नेह देखकर हृदय भाव-विभोर हो गया और मन को असीम शांति व संबल मिला है।

आप सभी के इस स्नेह का मैं जीवन भर ऋणी रहूंगा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

शंकर हॉस्पिटल में भर्ती पत्रकार रानू परिहार के स्वास्थ्य पर खंगार समाज के पदाधिकारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश नन्ना खंगार ने ध्यान दिया। यह विषय पत्रकारिता और समाज के बीच सहयोग की कहानी है, जहाँ एक गंभीर बीमारी के समय समाज के प्रमुख व्यक्ति अस्पताल जाकर सहायता और शुभकामनाएँ देते हैं। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि मीडिया पेशेवरों को भी समाज के समर्थन की ज़रूरत होती है और समाज की देखभाल का महत्व उजागर होता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों में समाज के प्रति सहानुभूति बढ

R
Ranu Parihar

रानू परिहार शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।