शराब के आदी युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भोपाल। बरखेड़ा पठानी स्थित श्यामनगर में बुधवार को एक 36 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिह तोमर के अनुसार मृतक की पहचान विनोद पिता स्व. शिवभजन केशकर (36) निवासी मकान नंबर 55, श्यामनगर, अटल चौराहा के पास, बरखेड़ा पठानी के रूप में हुई है। मृतक के भाई प्रमोद कुमार केशकर (35) ने पुलिस को सूचना दी कि वह सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी के लिए विंध्याचल भवन गया था। इसी दौरान उसकी बहन आरती ने फोन कर विनोद द्वारा घर में फांसी लगाने की जानकारी दी।
परिजनों के अनुसार विनोद शराब पीने का आदी था और भेल में ठेकेदारी का काम करता था। बुधवार को वह काम पर नहीं गया था और सुबह से शराब पी रहा था। उसकी पत्नी करीब 3 वर्ष पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी। घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भोपाल के बरखेड़ा पठानी में 36 वर्षीय युवक की शराब के आदी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या के बारे में है। यह विषय समाज में नशे की समस्या और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। आत्महत्या के इस मामले से यह स्पष्ट होता है कि नशे के दुष्प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और परिवार व समाज को समर्थन देने की आवश्यकता है। आम जनता को यह संदेश मिलता है कि नशा और मानसिक स्वास्थ्य पर समय रहते ध्यान देना चाहिए, ताकि ऐसे दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
शराब की लत ने इस युवक को आत्महत्या के कगार पर पहुँचा दिया, पर यह हमें याद दिलाता है कि नशे की समस्या को समाजिक सहायता, काउंसिलिंग और परिवार के साथ खुलकर बात करके ही हल किया जा सकता है। यदि कोई नशे से जूझ रहा हो, तो उसे नजदीकी हेल्पलाइन या नशामुक्ति केंद्र से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करें। समाज में सहानुभूति और समर्थन का माहौल बनाकर हम ऐसे दुखद घटनाओं को रोक सकते हैं।