राज्य

शराब के नशे में पति ने पत्नी पर फेंका गर्म तेल, चेहरा हटाने से टला बड़ा हादसा; कान के पीछे और हाथ झुलसा

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शराब के नशे में पति ने पत्नी पर फेंका गर्म तेल, चेहरा हटाने से टला बड़ा हादसा; कान के पीछे और हाथ झुलसा

शिवपुरी। शहर के ठकुरपुरा क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ गर्म तेल से जलाने का मामला सामने आया है। ठकुरपुरा निवासी आरती जाटव का आरोप है कि उसके पति ने शराब के नशे में उस पर गर्म तेल फेंक दिया।

घटना में आरती का कान के पीछे का हिस्सा और हाथ झुलस गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला का पति शराब के नशे में पपड़ी तल रहा था। आरोप है कि पति ने कटोरी में भरा गर्म तेल पत्नी के चेहरे पर फेंक दिया।

गर्म तेल चेहरे पर पड़ने से पहले आरती ने सूझबूझ दिखाते हुए अपना चेहरा तेजी से दूसरी तरफ कर लिया। इसके चलते तेल चेहरे पर न पड़कर कान के पीछे जा लगा। गर्म तेल से बचने के प्रयास में उसका हाथ भी झुलस गया। घटना के बाद महिला को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं