अपराध

शराब पीकर स्कूल आने वाला टीचर सस्पेंड:क्लास रूम तक नहीं जा पाया, ग्राउंड में लेटा रहा; 5 दिन बाद कार्रवाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शराब पीकर स्कूल आने वाला टीचर सस्पेंड:क्लास रूम तक नहीं जा पाया, ग्राउंड में लेटा रहा; 5 दिन बाद कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने स्कूल में शराब पीकर आने के मामले में सावर के पास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, उंदरी के टीचर भीवाराम मीणा (लेवल-1) को निलम्बित किया है। निलम्बन काल के दौरान इनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पीसांगन रहेगा। मामला 19 अगस्त का है और विभाग ने ये कार्रवाई जांच के बाद 24 अगस्त को की।

जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि उंदरी, ब्लॉक सावर में कार्यरत अध्यापक लेवल-1 भीवराम मीणा गत दिनों शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। उसने इतनी शराब पी रखी थी कि उसका पैदल चलना मुश्किल था। क्लास रूम तक भी नहीं पहुंचा और ग्राउंड पर लेटा रहा।

इसका दुष्प्रभाव विद्यार्थियों पर पड़ने के कारण जांच के बाद कार्रवाई करते हुए मीणा को निलंबित कर दिया गया है। देखें-मामले से जुड़ी PHOTO'S...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।