राज्य

शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत:हालत स्थिर, लेकिन हॉस्पिटल में ही रहेंगे; 85 साल के नेता कैंसर सर्वाइवर हैं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत:हालत स्थिर, लेकिन हॉस्पिटल में ही रहेंगे; 85 साल के नेता कैंसर सर्वाइवर हैं

NCP (SP) प्रमुख शरद पवार को सोमवार को पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने पर बढ़ने वाले सीने के दर्द की शिकायत थी। 85 साल के पवार को खांसी होने के बाद पुणे के प्राइवेट हॉस्पिटल रूबी हॉल क्लिनिक लाया गया। उनकी बेटी, बारामती सांसद और NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने यह जानकारी दी। सुले के मुताबिक, पवार के मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं। उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पैरामीटर स्थिर हैं। डॉक्टर बोले- हालत स्थिर, टेस्ट जारी, फिलहाल निगरानी में रहेंगे रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.

पुरवेज के.

ग्रांट ने बताया कि पवार की हालत जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर पवार को निगरानी में रखा जाएगा। डॉक्टर का कहना है कि ये इमरजेंसी नहीं है अगर ऑक्सीजन, हार्ट रेट नॉर्मल हो, लेकिन एंटीबायोटिक, दर्द की दवा और आराम से 3-5 दिन में ठीक हो जाता है। क्या होता है प्ल्यूरिटिक पेन प्ल्यूरिटिक पेन सीने में होने वाला ऐसा दर्द है, जो सांस लेने, खांसने या छींकने पर आमतौर पर बढ़ जाता है।

प्ल्यूरिटिक पेन यानी फेफड़ों के बाहर की झिल्ली में दर्द। हमारे फेफड़ों के चारों तरफ 2 पतली झिल्लियां होती हैं - इन्हें प्ल्यूरा कहते हैं। दोनों झिल्लियों के बीच थोड़ा सा लुब्रिकेंट फ्लूइड होता है, ताकि सांस लेते समय फेफड़े आसानी से फूल-पिचक सकें। जब इन झिल्लियों में सूजन, इन्फेक्शन या फ्लूइड भर जाता है तो सांस लेते, खांसते या छींकते समय दोनों झिल्लियां आपस में रगड़ खाती हैं।

इसी रगड़ से सीने में तेज, चुभने वाला दर्द होता है - इसे ही प्ल्यूरिटिक पेन या प्ल्यूरिसी कहते हैं।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।