अपराध

शरद पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं की सैलाब

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शरद पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं की सैलाब

शरद पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 60 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलार्पण।

Short Headline: शरद पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं की सैलाब

25 अक्टूबर, देवघर: देवघर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तरवाहिनी गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी कर कांवरियों के जत्थे ने बाबा धाम में जलार्पण किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की लंबी कतार बाबा मंदिर से संस्कार भवन, सुविधा भवन और क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए मानसरोवर तट तक पहुंच गई। वहीं, शीघ्र दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कतार मंदिर परिसर के पश्चिमी द्वार तक लगी रही। लंबी कतार में खड़े भक्तों को बाबा की पूजा-अर्चना करने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, ताकि श्रद्धालु सुगमता और सुरक्षित तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें। मंदिर का पट बंद होने तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और मंगलमय जीवन की कामना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।