शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर माता के दर्शन-पूजन किए। नारियल, चुनरी और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के साथ घरों और पूजा पंडालों में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।
पूरे दिन मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा।शहर के गोलघर काली मंदिर, दाउदपुर काली मंदिर और शहर से सटे बुढ़िया माता मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-शांति व खुशहाली की प्रार्थना की। नवरात्र के पहले दिन घरों में भी पूजा-पाठ और दुर्गा सप्तशती के पाठ का क्रम शुरू हुआ।
पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ नवरात्र उत्सव की शुरुआत हुई। मंदिरों और घरों में देवी भक्ति के गीत गूंजते रहे।