'शर्म आनी चाहिए...' पद्मावत के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर का भड़काऊ बयान, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साल 2018 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने आपत्ति जताई थी और उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था.
वहीं अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बात की है और जौहर वाले सीन पर भड़काऊ बयान दिया है. अपने बयान पर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बुरी तरह घिर चुकी हैं और नेटिजन्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं जौहर सीन पर स्वरा भास्कर ने साधा निशाना
बता दें कि पद्मावत चित्तौड़ की रानी पद्मिनी से संबंधित फिल्म थी. रानी पद्मिनी ने अपने सम्मान और गौरव के लिए 800 महिलाओं के साथ किले में जौहर (सामूहिक आत्मदाह) कर लिया था. इस घटना को पद्मावत फिल्म में भी दिखाया गया था. इस पर स्वरा भास्कर ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में निशाना साधते हुए बयान दिया.
Swara Bhaskar speaks about her letter to filmmaker Sanjay Leela Bhansali on the scene of Jauhar in the movie Padmavat pic.twitter.com/6X4Z0SvFtC Yeshi Seli (@YeshiSeli) August 31, 2026
स्वरा भास्कर ने बताया कि जब उन्होंने जौहर सीन देखा था तो क्या सोचा और क्या महसूस किया था? उन्होंने कहा, 'जब मैं इसे देखे रही थी तो मैंने सोचा अगर मैं रेप सर्वाइवर होती तो ये फिल्म क्या कहना चाह रही है? मुझे डरपोक महसूस होता है कि अपनी इज्जत बचाने के लिए सुसाइड कर लिया? आप समाज को क्या बताना चाहते हैं.
रेप पहले से ही एक बड़ा और गंभीर मुद्दा है और इसके बाद एक ऐसी कहानी दिखाना जो पीड़िताओं को ये मैसेज दे कि उन्हें जीने का हक नहीं है? यह सीन बहुत समस्या वाला था.' <p style="t
📡 स्रोत: ABP Live Film