शासकीय कॉलेजों में रिक्त पदों पर अतिथि व्याख्याओं की नियुक्ति का आदेश जारी

रायपुर, 19 अगस्त 2026 उच्च शिक्षा संचालनालय ने प्रदेश के सभी शासकीय कॉलेजों में रिक्त पदों पर अतिथि व्याख्याओं की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
उच्च शिक्षा संचालनालय के आयुक्त ने प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों के कुल सचिव, राजकीय विश्वविद्यालय, प्राचार्य और सभी शासकीय महाविद्यालय को पत्र जारी कर चालू शैक्षणिक सत्र में प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीडा अधिकारी के रिक्त पदों पर अतिथि व्याख्याताओं की व्यवस्था के संबंध में जरुरी दिशा निर्देश दिए हैं।