देश

शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में भूगोल विभाग द्वारा सम्पन्न हुई एकदिवसीय कार्यशाला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में भूगोल विभाग द्वारा सम्पन्न हुई एकदिवसीय कार्यशाला केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े बिछुआ। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिंदवाड़ा में भूगोल विभाग के द्वारा कृषि क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की अवसर विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यशाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर पी यादव के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती मीना ठाकरे ने कृषि क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का आयोजन का लाभ महाविद्यालय की लगभग 100 छात्र छात्राओं ने उठाया और जाना की कृषि क्षेत्र में रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमी की क्या अवसर है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम नोडल अधिकारी राम प्रकाश डेहरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण कर्मचारी गण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डॉक्टर मदन ठाकरे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।