व्यापार

शासकीय उत्कृष्ट छात्रावास परिसर में लगेगा एनसीसी कैडेट्स का प्रशिक्षण शिविर, राशन आपूर्ति हेतु 20 सितम्बर तक माँगे कोटेशन

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

शिवपुरी- 35 म.प्र.बटालियन एनसीसी शिवपुरी केन्द्रीय शासन एवं म.प्र.शासन का संयुक्त संस्थान है। इस बटालियन के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों के शिविर का आयोजन 21 सितम्बर से 30 सितम्बर की अवधि में कार्यालय शासकीय उत्कृष्ट बालक एवं बालिका छात्रावास, शासकीय आईटीआई के सामने एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर के पास झांसी रोड शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।

कमान अधिकारी कर्नल, 35 म.प्र.बटालियन एनसीसी शिवपुरी ने बताया कि शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेटों एवं स्टाफ के भोजन व्यवस्था के लिए राशन सामग्री के लिए कोटेशन एवं निविदा (कोटेशन) आमंत्रित किये गए हैं। संबंधित निविदा 20 सितम्बर को कार्यालयीन समय के दौरान सिंधिया छत्री के पास स्थित 10 स्यूट हॉस्टल, 35 म.प्र. बटालियन एनसीसी में बंद लिफाफे में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी मो. 9462036215 से प्राप्त की जा सकती है। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 400 बालक एवं बालिका एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं