खेल

3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', किसे मिला खिताब?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', किसे मिला खिताब?

अगर आपने भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज देखी है, तो सोनल दिनुषा का नाम जरूर सुना होगा. कोलंबो में खेले गए दूसरे मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका के लिए दोनों पारियों में शतक जड़ा. दिनुषा ने सीरीज में कुल 3 शतक लगाए.

वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' से नहीं नवाजा गया. दिनुषा की जगह ऐसे खिलाड़ी को खिताब दिया गया, जिसने उनसे कम शतक लगाए और कम रन बनाए. बता दें कि श्रीलंकाई बल्लेबाज ने 2 मैचों की 4 पारियों में 140 के शानदार औसत से 420 रन स्कोर किए.

इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 1 अर्धशतक निकला. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. लेकिन प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को दिया गया. पडिक्कल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं.

उन्होंने 3 पारियों में बैटिंग करते हुए 109.33 की औसत से 328 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 शतक निकले. पहले मुकाबले में उन्होंने 167 और 44 रनों की शानदार पारिया खेलीं. फिर दूसरे मैच में पडिक्कल के बल्ले से 117 रनों की पारी निकली. यह भी पढ़ें: <a title="हाथ से कैसे फिसली जीत?

कोलंबो टेस्ट पर शुभमन गिल की सफाई, 'हमने कोशिश की, लेकिन...'" href="https://www.abplive.com/sports/cricket/shubman-gill-statement-after-ind-vs-sl-2nd-test-draw-indian-captain-says-we-did-everything-but-they-played-really-well-3180976" target="_self">हाथ से कैसे फिसली जीत?

कोलंबो टेस्ट पर शुभमन गिल की सफाई, 'हमने कोशिश की, लेकिन...' प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद क्या बोले पडिक्कल? खिताब जीतने पर पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में पडिक्कल ने कहा, "यह शानदार एहसास है. यह और भी अच्छा होता अगर हम यह मैच भी जीत जाते. लेकिन मैं खुश हूं कि मैंने योगदान दिया." देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट करियर

नजर डालें पडिक्कल के टेस्ट करि

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।