शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'

आसनसोल से टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें बीजेपी से ऑफर मिला था. साथ ही कई अन्य टीएमसी के नेताओं को ब्लैंक चेक भी मिला था. यह दावा उन्होंने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में किया है. इसके अलावा उन्होंने तमाम मुद्दों पर भी चर्चा की. इस दौरान उनकी फिल्म से दोस्ताना का जिक्र करते हुए, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और पीएम मोदी से उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया. तो उन्होंने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए, उन्हें अपना नेता और सड़क की लड़ाई लड़ने वाली नेत्री करार दिया.
उन्होंने कहा कि वह भाजपा जनता पार्टी में करीब-करीब 30 साल रहे. इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ की. साथ ही इन दोनों सीनियर नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में जो परिवर्तन आया, उसका भी जिक्र किया.
BJP में वापसी पर क्या बोले बिहारी बाबू ?
ममता-अभिषेक से रिश्तों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने खोले पत्ते
PM मोदी से दोस्ती पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा खुलासा
'Inside Out with Megha Prasad' में TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा EXCLUSIVE#InsideOutWithMeghaPrasad #TMC #WestBengal pic.twitter.com/7VI8wubTN5
ABP News (@ABPNews) August 16, 2026
इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि गुजरात का मुख्यमंत्री का एक दम से जो पार्टी में उभार हुआ, वो सभी को स्वीकार था. हम चाहते थे कि अगर वो लोग (सीनियर नेता) नहीं है, तो नरेंद्र मोदी<
📡 स्रोत: ABP Live