मनोरंजन

शौर्य वीर के सपनों को माता-पिता ने दी नई उड़ान:मुंबई में शुरू किया प्रोडक्शन हाउस; पहली वेब सीरीज ‘कर्ण पिशाचिनी’ का मुहूर्त

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शौर्य वीर के सपनों को माता-पिता ने दी नई उड़ान:मुंबई में शुरू किया प्रोडक्शन हाउस; पहली वेब सीरीज ‘कर्ण पिशाचिनी’ का मुहूर्त

कोटा के चाइल्ड एक्टर शौर्य वीर की स्मृतियों और उनके अभिनय के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए उनके माता-पिता ने मुंबई में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नई शुरुआत की है। शौर्य वीर के असामयिक निधन के बाद उनकी मां एवं अभिनेत्री रीता शर्मा और पिता डॉ. जितेंद्र शर्मा ने ‘शौर्य वीर प्रोडक्शन’ की शुरुआत की है। डॉ.

जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से वेब सीरीज, शॉर्ट फिल्म और फीचर फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही नए कलाकारों और प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में रविवार को मुंबई में शौर्य वीर प्रोडक्शन की पहली वेब सीरीज ‘कर्ण पिशाचिनी’ का मुहूर्त और लॉन्च समारोह आयोजित हुआ। हॉरर-सस्पेंस और अलौकिक शक्तियों पर आधारित यह वेब सीरीज रहस्य और रोमांच से भरपूर कहानी पेश करेगी।

इसमें निखलेश और प्रवीण मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि त्रिशा कमलाकर मेन लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभा रही हैं। सामग्री और अभिजीत भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। निर्देशन नेमित प्रोडक्शन के कुमार गौतम अमित कुमार गौतम ने किया है।

कहानी एक रहस्यमयी अलौकिक शक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंसान के कानों में छिपे रहस्यों और भविष्य की भयावह सच्चाइयों को फुसफुसाती है। इसकी आवाज सुनने के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रहती। निर्माताओं के अनुसार यह सिर्फ डराने वाली कहानी नहीं, बल्कि रहस्य, मानवीय भावनाओं और अलौकिक शक्ति का अनोखा मेल है।

फिल्म की स्क्रीनिंग 27 सितंबर 2026 को कोटा में आयोजित की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।