शिक्षा बच्चों के भविष्य को संवारने में निभाती है अहम भूमिका: अनिरुद्ध सिंह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
ग्रामीण विकास मंत्री ने राघव पब्लिक स्कूल बलदेहां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
नवंबर 05, शिमला (हिमाचल प्रदेश): ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के बलदेहां में आयोजित राघव पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जो बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है ताकि उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश के 200 से अधिक स्कूलों को सीबीएसई के अधीन लाया गया है जबकि आवश्यकतानुसार अन्य स्कूलों को भी सीबीएसई के अधीन लाने की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने स्कूल में पेयजल की कमी को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बलदेहां-मशोबरा सहित शिमला क्षेत्र के साथ सट्टी अन्य चार-पांच पंचायतों की पेयजल की कमी को दूर करने तथा छूटी हुई बस्तियों को कवर करने के लिए सुन्नी-शकरोली से शिमला शहर के लिए उठाऊ पेयजल से लिंक किया जाएगा।
उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पेयजल भंडारण की व्यवस्था करने के लिए स्कूल प्रबंधन को 50 हजार की राशि देने की घोषणा भी की। राघव पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य योगेशवरी वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और कुछ मांगे भी मुख्यातिथि के समक्ष रखी।
कैबिनेट मंत्री ने स्कूल प्रबंधन तथा स्थानीय पंचायत प्रधान द्वारा रखी गई मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया। कैबिनेट मंत्री ने पिछले वर्ष विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अव्वल रहे बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया जिनमें शैक्षणिक वर्ग में प्री-नर्सरी की आरुशी वर्मा व पलवित् प्रथम, वंश ठाकुर व समर कश्यप द्वितीय तथा शिवांशि तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार नर्सरी कक्षा की हिमानी कश्यप प्रथम, जीविका द्वितीय, अवनि तृतीय स्थान पर, केजी कक्षा की दीवाशी व वंशिका शर्मा प्रथम, लियांश ठाकुर द्वितीय, विहान ठाकुर व लक्षित तृतीय स्थान पर, पहली कक्षा के ईशान ठाकुर प्रथम, रोहन द्वितीय तथा निशांत तृतीय, दूसरी कक्षा की मानवी प्रथम, अकशित ठाकुर द्वितीय, दयारा कंवर तृतीय, तीसरी कक्षा की दित्या ठाकुर प्रथम, सानवी ठाकुर द्वितीय, नव्या तृत्य, चौथी कक्षा की काशिका कश्यप प्रथम, प्रिया शर्मा द्वितीय, यश वर्मा व मन्नत ठाकुर तृतीय, पांचवी कक्षा की भाविका शर्मा प्रथम, शौर्य पराशर द्वितीय, शुभाग शर्मा तृतीय, छठी कक्षा की सिमरन वर्मा प्रथम, वंश वर्मा व विराज द्वितीय, प्रांजल वर्मा तृतीय, सातवीं कक्षा की मानवी प्रथम, पूर्वीका कश्यप द्वितीय, महक शर्मा तृतीय, आठवीं कक्षा के वंश वर्मा प्रथम, कार्तिक व हिमांशी ठाकुर द्वितीय, विवेक ठाकुर तृतीय, नौवीं कक्षा की कशिश प्रथम, वंशिका द्वितीय, जानवी सूद तृतीय तथा दसवीं कक्षा के आयान प्रथम, कामना द्वितीय तथा उर्वशी तृतीय स्थान पर रही।