देश

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विभागीय उपलब्धियों की दी जानकारी

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विभागीय उपलब्धियों की दी जानकारी

रायपुर, 21 अगस्त 2026 प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय और अन्य सरकारी संस्थानों में अलग-अलग शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक पदों पर कॉन्ट्रैक्ट भर्ती के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित किया जाएगा।

यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज नवा रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।

उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के पिछले ढाई वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में एक हजार आठ सौ पंचानवे पदों और स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में एक हजार एक सौ इकहत्तर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रदेश के दस हजार पांच सौ अड़तीस सरकारी स्कूलों को तर्कसंगत किया गया है। वहीं, शिक्षकों के पांच हजार पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन निगरानी के लिए ‘‘विद्या समीक्षा केंद्र’’ स्थापित किए जा रहे हैं।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।