शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आगामी प्रवास कार्यक्रम जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
27 व 28 अक्तूबर को पांगी प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
अक्तूबर 26, शिमला (हिमाचल प्रदेश): शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आगामी कार्यक्रम जारी हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि रोहित ठाकुर 26 अक्तूबर को सायं 6 बजे कुगति से चम्बा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव चम्बा में रहेगा। शिक्षा मंत्री 27 अक्तूबर को प्रातः 8:00 बजे चंबा से किलाड़ के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 2 बजे किलाड़ पहुंचेंगे।
उनका रात्रि ठहराव किलाड़ में रहेगा। शिक्षा मंत्री 28 अक्तूबर को प्रातः 10:00 बजे विभागीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, किलाड़ का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत रोहित ठाकुर प्रातः 11:00 बजे किलाड़ से साच (पांगी) के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 12:30 बजे साच स्थित जनजातीय बाल छात्रावास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण करेंगे।
शिक्षा मंत्री दोपहर 1:30 बजे साच से पुर्थी के लिए रवाना होंगे तथा 2:30 बजे पुर्थी पहुंचकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुर्थी का निरीक्षण करेंगे। शिक्षा मंत्री इसके उपरांत दोपहर 3 बजे पुर्थी से उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति) के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि ठहराव उदयपुर/केलांग में प्रस्तावित है।