शिक्षक आज से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरने पर:TET की अनिवार्यता खत्म करने, प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना और ई-अटेंडेंस स्वैच्छिक करने की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →मध्यप्रदेश के शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा रविवार, 27 सितंबर से भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। मोर्चे ने साफ किया है कि मांगों के ठोस निराकरण तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेशभर से शिक्षक धरने में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचेंगे।
मोर्चे की तीन प्रमुख मांगों में शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त करना, प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि की गणना और ई-अटेंडेंस व्यवस्था को स्वैच्छिक करना शामिल है। मोर्चे का कहना है कि इन मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से कई बार चर्चा और संवाद हो चुका है, लेकिन अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ है।
इसी के चलते आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग मोर्चा संयोजक एवं राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव के मुताबिक लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त किया जाना चाहिए। इसके लिए मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित करने और केंद्र सरकार को भेजने की मांग की जा रही है।
पहली नियुक्ति से सेवा गणना पर जोर शिक्षकों की दूसरी प्रमुख मांग प्रथम नियुक्ति से सेवा अवधि और वरिष्ठता की गणना को लेकर है। मोर्चे का कहना है कि वास्तविक सेवा अवधि की गणना होने से शिक्षकों को ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, पेंशन सहित अन्य सेवानिवृत्ति लाभों में उचित लाभ मिल सकेगा। ई-अटेंडेंस को स्वैच्छिक करने की मांग मोर्चे ने ई-अटेंडेंस व्यवस्था को भी स्वैच्छिक करने की मांग उठाई है।
पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों को स्कूल कार्य के अलावा विभागीय और अन्य शासकीय दायित्व भी निभाने पड़ते हैं। ऐसे में ई-अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं। भोपाल से उठेगी शिक्षकों की आवाज जगदीश यादव ने कहा कि ज्ञापन, संवाद और बैठकों के जरिए मांगों के निराकरण का प्रयास किया गया, लेकिन ठोस निर्णय नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग संभागों से शिक्षक भोपाल पहुंचेंगे और मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे। आंदोलन को लेकर संयुक्त मोर्चे के संयोजक राकेश दुबे, मनोहर दुबे, परमानंद डेहरिया, राकेश नायक, डीके सिंगौर, राकेश पटेल सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी सक्रिय हैं।
धरना मांगों के समाधान तक जारी रखने का ऐलान किया गया है। ये खबर भी पढ़ें… MP के शिक्षकों का भोपाल में प्रदर्शन भोपाल में शनिवार को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बड़ा शिक्षकों ने बड़ा प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने एमपी नगर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर प्रदर्शन को समाप्त किया। आयोजकों के मुताबिक, भोपाल के भेल स्थित दशहरा मैदान में ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’ के तहत प्रदेश के अलग अलग जिलों से करीब 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने भाग लिया।पढ़ें पूरी खबर
📡 स्रोत: NewsData.io