शिक्षक दिवस के अवसर पर कल शिक्षकों का होेंगे सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 4 सितंबर 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अड़तालीस शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक शाला खीचरी में पदस्थ शिक्षिका सुनीता यादव भी शामिल हैं।
वहीं, राष्ट्रपति उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के इक्कीस शिक्षकों-संकाय सदस्यों को भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राजीव चौधरी भी शामिल हैं।
शिक्षक दिवस पर कल रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडप में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के चौंसठ षिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान और चार शिक्षकों को अलग-अलग साहित्यकारों के नाम पर दिए जाने वाले स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव उपस्थित रहेंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देने के कार्यक्रम की है। यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति सम्मान और शिक्षकों के योगदान को मान्यता देता है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह शिक्षकों के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देता है, जिससे शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणा और उत्कृष्टता का स्तर बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि शिक्षकों के प्रति समाज में सम्मान की भावना बढ़ेगी और छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे शिक्