भोपाल

शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, प्रतिमा पर माल्यार्पण

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, प्रतिमा पर माल्यार्पण

भोपाल। भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-154 स्थित कमला नेहरू उद्यान में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस दौरान डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील प्रजापति, उप ब्लॉक अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पार्थ सारथी मुखर्जी, प्रकाश कठौते और सचिन लारिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दीपक गुप्ता ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। शिक्षक समाज के निर्माण और नई पीढ़ी को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने शिक्षकों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोजपुरी में शिक्षक दिवस के मौके पर भोपाल के कमला नेहरू उद्यान में भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ और प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उन्हें सम्मानित किया गया। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद रखता है और युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता है। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और वे शिक्षक के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।