देश

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को दीं शुभकामनाएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को दीं शुभकामनाएं

05 सितम्बर 2026, देहरादून: आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शिक्षक दिवस विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों के योगदान और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा में शिक्षकों का सर्वाेच्च स्थान है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षित करने, उनकंा चरित्र निर्माण कर समाज को नई दिशा देने तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

श्री धामी ने विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को बनाए रखने तथा देश और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।