आज शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 31 शिक्षक राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से होंगे सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →अगस्त 05, शिमला (हिमाचल प्रदेश): देशभर में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन महान शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
इस मौके पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता आज लोकभवन में आयोजित किए जाने वाले एक कार्यक्रम में 31 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे।
सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों में सरकारी स्कूलों के 21, कॉलेजों के 5 और तकनीकी शिक्षा विभाग के 5 शिक्षक शामिल हैं। इस बीच शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा संवाद भी आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।