राज्य

शिक्षक दिवस पर पुराने स्कूल पहुंचे नितिन नवीन, याद किए स्कूली दिन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिक्षक दिवस पर पुराने स्कूल पहुंचे नितिन नवीन, याद किए स्कूली दिन

सितंबर 05, नई दिल्ली: शिक्षक दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपने स्कूली दिन याद आए। अपने पुराने स्कूल ज्ञान निकेतन पहुंच कर उन्होंने स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का उद्घाटन किया। पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए नितिन नवीन ने अपने स्कूल से जुड़े पुराने अनुभव भी साझा किए।

उन्होंने कहा कि इसी स्कूल में उन्होंने शुरुआती शिक्षा ली और शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल पहुंचना उनके लिए अलग अनुभव है। बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि वह ज्ञान निकेतन के पहले बैच के छात्रों में शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कूल से पढ़े बिहार के कई युवा आज देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।

फोटो: X/NitinNabin

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।