राजनीति

शिक्षकों की मतदाता सूची में योग्य शिक्षकों के नाम नहीं जुड़ने से क्षोभ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिक्षकों की मतदाता सूची में योग्य शिक्षकों के नाम नहीं जुड़ने से क्षोभ

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी एमएलसी प्रत्याशी भूपनेशवर राम ने शिक्षक मतदाता सूची के अद्यतीकरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विहित प्रपत्र में आवेदन जमा करने और पुख्ता प्रमाण उपलब्ध कराने के बावजूद कई योग्य शिक्षकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त कार्यालय से लेकर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तक शिकायत की गई। वहां से बताया गया कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का अद्यतीकरण सतत प्रक्रिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि छूटे हुए शिक्षकों द्वारा प्रखंड स्तरीय निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से आवेदन जमा कराने में भी टालमटोल की जा रही है। इस संबंध में उप निर्वाचन पदाधिकारी, से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।