राजनीति

शिमला में 25 और 26 सितंबर को होगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठकें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिमला में 25 और 26 सितंबर को होगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठकें

सितंबर 21, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 25 सितंबर को होगी,जबकि अग्रणी संगठनों व विभागों के राज्य प्रमुखों के साथ बैठक 26 सितंबर को निर्धारित की गई है।

इस बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विधित चौधरी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। विनय कुमार ने आज बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद संगठन के कार्यो पर चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों के अब तक के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी। विनय कुमार ने कहा कि बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों के संगठन से जुड़े कार्यो में उनकी उपस्थिति व अनुपस्थित का भी आंकलन किया जाएगा। ऐसे पदाधिकारी जो लगातार पीसीसी,जिला या ब्लॉक की पार्टी बैठकों से अनुपस्थित रहें है उस पर भी उनसे जवाब तलब किया जाएगा।

इस बीच संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, अग्रणी संगठनो व विभागों के राज्य प्रमुखों से उन्हें दिए गए प्रभार व कार्यो के निष्पादन के पूरे दस्तावेज सहित बैठक में संगठन से जुड़े विषयों पर पूरी तैयारी के साथ आने को कहा है। उन्होंने कहा है पीसीसी के सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों व अग्रणी संगठनों व विभागों के राज्य प्रमुखों से इस बैठक में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि जो भी पदाधिकारी इस बैठक में अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनहिनता की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।