अपराध

शिमला में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिस जवानों की गई जान

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 17, चंबा (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिस जवानों की जान चली गई है।​ टालैंड से खलीनी ​​रोड़ के पास एक टैंकर और ऑल्टो कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों जवान पुलिस लाइन कैथू में तैनात थे और ड्यूटी से संबंधित कार्य के दौरान कार में सवार थे।​ हादसा उस समय हुआ जब एचपी-52​ए नंबर की ऑल्टो कार और एक टैंकर आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों पुलिस कर्मियों ने दम तोड़ दिया।​ वहीं, कांस्टेबल हेमंत कुमार की मौत से भी पुलिस विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।​ सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और टैंकर चालक से भी पूछताछ की जा रही है।​ इस दुखद हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। अधिकारियों ने दोनों जवानों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।