शिमला में केएनएच से गायनी ओपीडी शिफ्ट करने का विरोध तेज, जनवादी महिला समिति ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 17,शिमला (हिमाचल प्रदेश): कमला नेहरू अस्पताल (KNH) की गायनी ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट करने को लेकर लगातार विरोध चल रहा है। इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन कर ओपीडी को शिफ्ट न करने की मांग उठाई गई। समिति ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि सरकार को केएनएच से ओपीडी शिफ्ट करने की बजाय केएनएच में ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना चाहिए। केएनएच में महिलाओं को रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं दी जाएं और साथ ही 1 अप्रैल 2026 से टेस्ट दरों में की गई बढ़ोतरी को सरकार तुरंत वापस ले।
उन्होंने कहा कि मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा है और हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि केएनएच में अस्पताल ही रखा जाए, वहां पर अन्य गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। लेकिन अभी भी ओपीडी आईजीएमसी में चल रही है, जिससे महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आईजीएमसी में महिलाओं को पर्ची काटकर केएनएच इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।सरकार इस पर रोक लगाए और ओपीडी को केएनएच में ही रखा जाए ताकि महिलाओं को राहत मिल सके।