शिमला में वन विभाग और भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी व इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के साथ पांच वर्ष के लिए हुआ समझौता
अगस्त 21, शिमला (हिमाचल प्रदेश): मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में शिमला में वन विभाग और भारती इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी व इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के साथ पांच वर्ष के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है और जिससे आने वाले वर्षों में प्रदेश को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में उपलब्ध विभिन्न स्थानीय प्रजातियों की आर्थिक क्षमता का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।
इसमें कुल 22 हजार 600 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षमता का अनुमान लगाया गया है। एमओयू के माध्यम से इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।