राज्य

शीशो पश्चिमी में आज लगेगा बिजली बिल सुधार शिविर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शीशो पश्चिमी में आज लगेगा बिजली बिल सुधार शिविर

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर बुधवार, 19 अगस्त को शीशो पश्चिमी पंचायत सरकार भवन में बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। शिविर में उपभोक्ता अपने विद्युत विपत्र से संबंधित सुधार एवं अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन दे सकेंगे।

विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर अपने बिजली बिल से संबंधित समस्या के समाधान के लिए आवेदन जमा करें। विभाग ने उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ उठाने तथा विद्युत विपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या समस्या होने पर समय पर आवेदन देने का अनुरोध किया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।