देश

शिव पंथ द्वारा किए जाने वाला नशा मुक्ति का कार्य सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिव पंथ द्वारा किए जाने वाला नशा मुक्ति का कार्य सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें मनुष्य जीवन एक बार मिलता है। हमें अपने जीवन को नशे की प्रवृत्ति में नहीं लगना चाहिए बल्कि हमारे जीवन में ऐसा कोई कार्य करना चाहिए जिससे कि हमारे मनुष्य जीवन की सार्थकता सिद्ध हो सके । शिव पंथ समुदाय इसी प्रकार का सराहनीय एवं सार्थक कार्य कर रहा है।

हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी का भी यही संकल्प है कि वर्ष 2029 तक देश व हमारा मध्यप्रदेश से नशावृत्ति कि बुराई जड़ से खत्म हो जाए और यह सब तभी संभव होगा जब हम सब मिलकर नशे की प्रवृत्ति को छोड़कर नशा मुक्ति के पथ पर चलेंगे । भगवान शंकर के नाम पर स्थापित यह शिव पंथ इस प्रकार लोगों के जीवन में बदलाव लाता है जिस प्रकार भगवान शंकर अलख निरंजन होकर मनुष्य का जीवन बदलते हैं।

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर चंद्र देव पूर्ण आकार के साथ 16 कलाओं से अपना प्रकाश फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहते हैं कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में जब खीर बनाई जाती है तो उसमें चंद्र देव अमृत की वर्षा करते हैं एवं शिव पंथी भी खीर खिलाकर ही नशा मुक्ति का पावन कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष किसान कल्याण वर्ष मना रही है । ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाई दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी अपने कदम आगे बढ़ाये । दुग्ध के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एवं गौशाला का संचालन करने के लिए प्रदेश की सरकार उन्हें अनुदान देगी। घर में अगर गौ धन है तो आप उसका दूध समिति के माध्यम से बेच सकते हैं । दूध का विक्रय करने पर जहां आपको आय होगी वहीं सरकार दुग्ध उत्पादन के लिए आपको बोनस भी देगी । दूध की ताकत को अपनाए एवं नशे की प्रवृत्ति को छोड़े।

नशा मुक्ति के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे, क्योंकि एकता में बहुत शक्ति होती है। हर कार्य जनसहयोग एवं जनभागीदारी से जनआंदोलन बन सकता है। सरकार और समाज अगर हाथ मिला ले तो ऐसा कोई कार्य नहीं जो असंभव हो, बड़े से बड़ा लक्ष्य भी सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर शिव पंथ द्वारा नशा मुक्ति के कार्य की प्रशंसा करती है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सराहा है। इस विषय का महत्व है क्योंकि नशा समाज में व्यापक समस्या है और उसकी रोकथाम के प्रयासों को मान्यता मिलनी चाहिए। शिव पंथ के इस पहल से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिल सकती है। यह पहल आम जनता के लिए एक सकारात्मक उदाहरण बन सकती है, जिससे नशा छोड़ने के प्रति जागरूकता बढ़े और समाज में स्वास्थ्य और शुद्धता की भावना प्रबल हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।