शिव-पार्वती के 'लाल' को राखी भेजती देश-विदेश की बहनें! रक्षाबंधन की अनूठी परंपरा, इस बार 51 फीट की राखी खास

Raksha Bandhan 2026: उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में रक्षाबंधन खास अंदाज में मनाया जाएगा. देश-विदेश से बहनें भगवान गणेश को भाई मानकर राखियां भेजती हैं. मुंबई, अमेरिका, हांगकांग सहित कई जगहों से राखियां पहुंचीं. इस बार 51 फीट लंबी विशेष राखी भी अर्पित होगी.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP