शिव शक्ति जन कल्याण समिति ने विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
भोपाल, 5 अक्टूबर। शासकीय माध्यमिक शाला अमरावत खुर्द में सोमवार को शिव शक्ति जन कल्याण समिति द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित कर उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। शिव शक्ति जन कल्याण समिति द्वारा यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अतुल अंजान ने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
शिक्षा ही बेहतर भविष्य की मजबूत नींव : कृष्णा गौर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करें।
उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्कूल बैग वितरण के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी के.एल. शर्मा जी, विधानसभा के सह श्री गणेशराम नागर जी, वार्ड क्रमांक 60 के पार्षद शक्ति राव जी, वार्ड क्रमांक 63 के पार्षद शिवलाल मकोरिया जी, श्री राकेश तिवारी जी, धर्मेंद्र तिवारी जी,, भगवान सिंह परमार जी, मंडल महामंत्री संजय सबनानी जी,, नवीन गुर्जर जी, आनंद पाठक जी, रामाश्रय जी ,पूर्व पार्षद किसन चुरेंद जी शैलेंद्र तिवारी जी, श्रीमती खुशबू सिंह जी, सीमा पटेल जी,, कुसुम जी, हरिप्रसाद तिवारी जी, मलखान सिंह जी, विनोद चौकसे जी, राकेश मालवीय जी, जसवंत सिंह जी, कमलेश परमार जी, गबेल जी ,रमेश परमार जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिव शक्ति जन कल्याण समिति ने भोपाल के शासकीय माध्यमिक शाला अमरावत खुर्द में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किये। यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति रही। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे विद्यार्थियों के शैक्षिक संसाधन सुदृढ़ होते हैं और शिक्षा में भागीदारी बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ेगी