शिव थीम पर बना दुनिया का अनोखा स्टेडियम... वाराणसी के गंजारी में जल्द गूंजेगा चौके-छक्कों का शोर, नवंबर में हो सकता है ट्रायल मैच

Varanasi International Cricket Stadium: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी अब विश्व पटल पर क्रिकेट के एक नए और अनूठे अध्याय की साक्षी बनने जा रही है. वाराणसी के गंजारी में भगवान शिव के स्वरूप-त्रिशूल, डमरू और बेलपत्र की थीम पर आकार ले रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब अपने निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुका है.
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और अध्यात्म की झलक समेटे इस विश्वस्तरीय स्टेडियम का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिसकी भव्य सौगात इसी साल दशहरा से पहले खेल प्रेमियों को मिलने की पूरी उम्मीद है.
📡 स्रोत: NewsData.io