राजनीति

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट: केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके - 'हम भी...'

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस में हुई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अधिक से अधिक मामले दर्ज करें, लेकिन हम अभी भी अपने लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे.

दीपके बयान अभिजीत दीपके के खिलाफ केस दर्ज की खबरों के बीच आया है.

दीपके ने कहा है, 'युवाओं के नेतृत्व वाला यह आंदोलन लोकतंत्र बचाने की अपनी लड़ाई जारी रखेगा. चाहे औऱ केस दर्ज कर लें. लेकिन हम अपने लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे.'

मुंबई के स्थानीय निवासी ने की है शिकायत

मुंबई के एक स्थानीय निवास और वकील सिद्धि देवलेकर ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में सीजेपी के दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास और रत्ना सिंह के खिलाफ शिकायत की है.

आरोप है कि इन्होंने इजाजत न मिलने के बावजूद शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया.

वकील देवलेकर ने कहा है कि सीजेपी नेताओं दीपके, रांका, दास और रत्ना सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

आरोप है कि इन्होंने साफ तौर पर मना होने के बाद भी विरोध प्रदर्शन किया और भारी भीड़ जुटाई.

सीजेपी ने 2 अक्टूबर के प्रदर्शन में सीईसी के इस्तीफे की मांग

सीजेपी ने अपने प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. यह मांग कथित गड़बड़ियों से जुड़े खुलासे के बाद से की जा रही है.

इस प्रदर्शन में कई नामी हस्तियां पहुंची थई, इनमें शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, विशाल भारद्वाज और विशाल ददलानी जैसी हस्तियां भी शामिल हुई.

दीपके ने देर रात शुक्रवार को घोषणा की थी कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

इस दौरान उन्होंने बताया कि आंदोलन शांतिपूर्ण होगा. जो भी नागरिक निष्पक्ष चुनाव चाहता है, उसे शामिल होना चाहिए. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर 2.0 की घोषणा की है.

वहीं, सीजेपी नेता अंजिक्य शिंदे ने कहा है

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।