राज्य

शिवना से खुशलेश्वर तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, जनपद उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल का पत्रकार संघ ने किया स्वागत

लेखक: Lala Jamalkar अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिवना से खुशलेश्वर तक निकली भव्य कावड़ यात्रा, जनपद उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल का पत्रकार संघ ने किया स्वागत

झिरनिया पत्रकार संघ के सदस्यों ने पुष्पहार और गमछा पहनाकर दी बधाई, खुशलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना

खरगोन/झिरनिया। खरगोन जिले की झिरन्या तहसील के ग्राम शिवना से खुशलेश्वर तक जनपद उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित भव्य पैदल कावड़ यात्रा संपन्न हुई। श्रावण मास के दौरान निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘बोल बम’ और भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की ओर से कावड़ यात्रियों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। वहीं इंदौर से आए कलाकारों ने भगवान शिव पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

पत्रकार संघ ने किया मनोज जायसवाल का स्वागत

कावड़ यात्रा के सफल आयोजन के बाद झिरनिया पत्रकार संघ के सदस्यों ने जनपद उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल का पुष्पहार एवं गमछा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर झिरनिया पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी सहित पत्रकार साथी लालू जामलकर, गब्बर सिंह चौहान, शिव शंकर राठौर, सारुख खान, महेंद्र शर्मा, रुपेश मोरे, संजय राठौर, जितेंद्र चौहान, दिलीप बामनिया, माधव नायक, राजू जाधव, मुकेश पाटीदार, विजेंद्र रोकड़े, मगलेश नायक सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

खुशलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक

कावड़ यात्रा के खुशलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर जनपद उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भगवान महादेव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के समापन पर मनोज जायसवाल ने कावड़ यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने धर्मप्रेमी जनता के सहयोग को यात्रा की सफलता में महत्वपूर्ण बताया।

L
Lala Jamalkar

लाला जमालकर खरगोन के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं। लंबे समय से क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से सामने ला रहे हैं। उनका अनुभव और जमीनी पत्रकारिता महत्वपूर्ण है।