शिवपुरी में 13 भैंस चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तारः जंगल में चरने के दौरान की चोरी, मददगारों की तलाश जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में 13 भैंस चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपियों और उन्हें पनाह देने वालों की भूमिका सामने आने के बाद अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने भैंस चोरी की वारदात और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी है।
पुलिस के मुताबिक, चोरी की भैंसों को ले जाते समय बागवानी में पुलिस को देखकर आरोपी उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए थे। मामले में चोरी में शामिल अन्य आरोपियों और उन्हें आश्रय व सहयोग देने वालों की तलाश जारी है। जंगल में चरने गई थीं 13 भैंसें
बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि ग्राम ककरई निवासी राजेंद्र यादव ने 21 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 13 भैंसें जंगल में चरने गई थीं, जो कुछ देर बाद गायब हो गईं।
ग्रामीणों के साथ भैंसों की तलाश करते हुए जब वे ग्राम बागवानी पहुंचे, तो पुलिस को देखकर चोर 13 भैंसों को वहीं छोड़कर भाग निकले। अंके गुर्जर से पूछताछ में सामने आई जानकारी पुलिस ने 1 सितंबर को जौरा थाना क्षेत्र के बुडावली निवासी अंके गुर्जर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने बताया कि दल्लो गुर्जर ने उसे भैंस चोरी के लिए बुलाया था। इसके बाद वह बंटी गुर्जर, हरेंद्र गुर्जर और करुण सिंह गुर्जर के साथ ग्राम बेहरदा पहुंचा। वहां एक व्यक्ति ने उन्हें खाना खिलाया और जंगल में रुकने की जगह दी। बाद में 13 भैंसें चोरी करके उन्हें सौंप दी गईं।
अंके के मुताबिक, भैंसों को ले जाते समय बागवानी में पुलिस दिखाई दी। इसके बाद आरोपी 13 भैंसों को वहीं छोड़कर भाग गए। दल्लो की गिरफ्तारी के बाद गिर्राज का नाम आया इसके बाद 3 सितंबर को पुलिस ने बुडावली निवासी दल्लो उर्फ दलवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया।
पुलिस रिमांड पर पूछताछ में दल्लो ने बताया कि भिडोली निवासी गिर्राज उर्फ हक्के उर्फ लोहे यादव ने उसे फोन कर भैंस चोरी के लिए बुलाया था। गिर्राज ने उसकी बात मोबाइल पर गंगाराम यादव से कराई। इसके बाद वे बेहरदा के पास पहुंचे। वहां गंगाराम ने उन्हें अपने प्लॉट पर जंगल में रुकने की जगह दी और खाना खिलाया।
अगले दिन उन्हें चोरी की 13 भैंसें सौंप दी गईं। गिर्राज भी गिरफ्तार, दोनों को जेल भेजा इसी दिन पुलिस ने भिडोली निवासी गिर्राज उर्फ हक्के उर्फ लोहे यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों और मददगारों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक, मामले में चोरी में शामिल अन्य आरोपियों के साथ-साथ आरोपियों को आश्रय और सहयोग देने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में 13 भैंसों की चोरी की घटना में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना ग्रामीण इलाकों में पशु चोरी के बढ़ते रुझान को दर्शाती है, जहाँ भैंसों का आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह ग्रामीण समाज की आर्थिक सुरक्षा को प्रभावित करती है और पशुपालन पर निर्भर परिवारों को नुकसान पहुँचाती है। इसके अलावा, ऐसी घटनाएँ ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की कमजोरी और अपराधियों के नेटवर्क की जाँच की आवश्यकता को उजागर करती हैं। ज