शिवपुरी में 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू:10 संभागों से 700 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 7 से 11 अक्टूबर तक चलेगा रोमांच
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →शिवपुरी जिले में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 7 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 17 वर्षीय बालक-बालिका प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों से करीब 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें 350 बालक और 350 बालिकाएं शामिल हैं। इनके साथ करीब 150 कोच, दल प्रबंधक और अन्य ऑफिशियल भी शिवपुरी पहुंचेंगे।
शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता के सफल बनाने के लिए दो दर्जन समितियां गठित की हैं। इनमें 100 से अधिक शिक्षक और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। सोमवार को जिला उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित बैठक में समितियों के सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।
खेल मैदान से यातायात तक जिम्मेदारियां प्रतियोगिता के लिए प्रचार-प्रसार, यातायात, उद्घाटन, आवास, स्वास्थ्य, खाद्य, कार्यालयीन, पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र, मास्टर ऑफ सेरेमनी और संचालन सहित विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। खिलाड़ियों के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से आवागमन से लेकर मैदान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी अलग-अलग टीमों को दी गई है।
क्रीड़ांगन संचालन समिति में दौड़, कूद और थ्रो स्पर्धाओं के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। आयोजन में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। 100 से 5000 मीटर तक की दौड़ प्रचार-प्रसार समिति के नीरज सरैया ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में मार्चपास्ट के साथ होगा इसमें जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, शहडोल, जनजातीय कार्य विभाग, सागर, ग्वालियर और रीवा संभाग की टीमें शामिल होंगी।
प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 और 5000 मीटर दौड़, 3000 मीटर पैदल चाल के साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, त्रिकूद, पोल वॉल्ट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, गोला फेंक और जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
📡 स्रोत: NewsData.io