राज्य

शिवपुरी- डाक संभाग में 12 अक्टूबर को लगेगी डाक अदालत: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी होगी सुनवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिवपुरी- डाक संभाग में 12 अक्टूबर को लगेगी डाक अदालत: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी होगी सुनवाई

शिवपुरी जिले में मध्य प्रदेश परिमंडल के शिवपुरी डाक संभाग द्वारा उपभोक्ताओं की लंबित शिकायतों और समस्याओं के निराकरण हेतु 12 अक्टूबर को डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह डाक अदालत सुबह 11.30 बजे से अधीक्षक डाकघर कार्यालय में ऑफलाइन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

अधीक्षक डाकघर शिवपुरी ने बताया कि डाक अदालत में डाक सेवाओं जैसे काउंटर सेवाएं, बचत बैंक एवं मनीऑर्डर आदि से संबंधित शिकायतों, याचिकाओं तथा विवादों पर सुनवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त सीपी ग्राम पोर्टल पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों तथा ऐसे थोक शिकायतकर्ता जिनकी 50 से अधिक शिकायतें लंबित हैं, उन्हें इस डाक अदालत में स्वतः संज्ञान में लेकर निराकृत किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।