अपराध

शिवपुरी के दिनारा में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: बस नहीं रोकी तो कंडक्टर को पीटा, घटना कैमरे में कैद, देखें वीडियो

लेखक: Kuldeep Sharma अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अशोक होटल के पास की घटना, यात्रियों ने बनाया वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

दिनारा (शिवपुरी)। थाना क्षेत्र के अशोक होटल के पास बस नहीं रोकने की बात को लेकर बस कंडक्टर और ड्राइवर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो बस में बैठे यात्रियों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दबंगई को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

जानकारी के अनुसार घटना बाबा बैजनाथ ट्रेवल्स की बस से जुड़ी बताई जा रही है। यात्रियों के मुताबिक बस को रोकने को लेकर कुछ लोगों और कंडक्टर के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान ड्राइवर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ भी अभद्रता की गई।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि पूरी घटना अशोक होटल के पास हुई। मारपीट के दौरान बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए अपने मोबाइल से घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो में कुछ युवक कंडक्टर के साथ हाथापाई करते और गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनारा क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। खुलेआम दिनदहाड़े मारपीट की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं इस मामले में दिनारा पुलिस का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी से संपर्क करने पर घटना की जानकारी लेकर जांच की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर शिवपुरी के दिनारा में बस के कंडक्टर और ड्राइवर पर यात्रियों द्वारा की गई मारपीट की घटना पर आधारित है, जो बस को रोकने से इनकार करने पर हुई। यह विषय सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे को उजागर करता है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यात्रियों के अधिकारों और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाती है, और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सार्वजनिक जागरूकता बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग सार्वजनिक परिवहन में अपने अधिकारों के प्रति अधिक सतर्क और सक्रिय हो जाएँ, तथ

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

सड़क पर हिंसा का कोई समाधान नहीं होता; यह केवल पीड़ितों को और अधिक कष्ट देता है। जब भी किसी असहमति का सामना हो, शांत मन से संवाद करें, क़ानूनी मार्ग अपनाएँ और पुलिस को सूचित करें। समाज में सहिष्णुता और सहकारिता का माहौल बनाना ज़रूरी है। याद रखें, हर इंसान का सम्मान और सुरक्षा का अधिकार है, और हम सब मिलकर एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण समाज की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

K
Kuldeep Sharma

कुलदीप शर्मा पिछोर, शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं