राज्य

शिवपुरी- एपीसी और बीआरसीसी पदों के लिए पात्रता परीक्षा 21 अक्टूबर को

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिवपुरी- एपीसी और बीआरसीसी पदों के लिए पात्रता परीक्षा 21 अक्टूबर को

समग्र शिक्षा अभियान के तहत सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) और विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसीसी) पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए पात्रता परीक्षा 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 25 सितंबर तक जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी में आवेदन जमा कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए स्कूल शिक्षा या जनजातीय कार्य विभाग के व्याख्याता, माध्यमिक शाला प्रधानाध्यापक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्र होंगे। आवेदक की आयु 1 जुलाई 2026 को 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया एवं आवेदन का प्रारूप जिला शिक्षा केन्द्र और जनपद शिक्षा केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।