राज्य

शिवपुरी के हवाई पट्टी मैदान में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
शिवपुरी के हवाई पट्टी मैदान में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

10 दिवसीय एनसीसी शिविर में 452 से अधिक कैडेट्स ने लिया प्रशिक्षण

देश सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के सिखाए गए गुर

ड्रोन संचालन और आपदा प्रबंधन का भी मिला प्रशिक्षण

हवाई पट्टी मैदान में कैडेट्स ने किया ड्रिल और शस्त्र संचालन का अभ्यास

चार जिलों के कैडेट्स ने शिविर में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

35 एमपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में शिवपुरी के हवाई पट्टी मैदान में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और श्योपुर जिलों के 452 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। शिविर के दौरान कैडेट्स को देश सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के साथ ड्रिल, शारीरिक फिटनेस, शस्त्र संचालन, ड्रोन संचालन और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अलावा व्यक्तित्व विकास और अनेकता में एकता की भावना को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिला। कैडेट्स ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें देशप्रेम और अनुशासन के साथ ड्रोन संचालन व आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलीं।

---- बाइट-1: कशिश राजपूत, एनसीसी कैडेट, ग्वालियर

बाइट-2: जय हिंद चौहान, एनसीसी कैडेट, शिवपुरी

बाइट-3: ए. नरेंद्र रेड्डी, प्रशासनिक अधिकारी एवं लेफ्टिनेंट कर्नल, 35वीं बटालियन एनसीसी, शिवपुरी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।